जम्मू-कश्मीर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर डेयरी फार्मर्स एसोसिएशन ने दूध के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि का फैसला लिया है। नई दरें 1 जून से लागू हो गई हैं। डेयरी एसोसिएशन ने बढ़ती लागत और महंगाई को इसका कारण बताया है।