वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंचे। इस दौरान दोनों ने ब्रज के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम ‘राधा केली कुंज’ में पहुंचकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम में दोनों ने संत के दर्शन किए और आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय बिताया। विराट और अनुष्का की इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।