गिरिडीह में शहरी गरीबों के लिए बनेगा 5 साल का रोडमैप, सिटी लाइवलीहुड प्लान पर मंथन

झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के निर्देश पर गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र में शहरी गरीबों, स्वरोजगार से जुड़े लोगों और कमजोर वर्गों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए सिटी लाइवलीहुड एक्शन प्लान तैयार करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। महापौर की अध्यक्षता में आयोजित फोकस ग्रुप डिस्कशन (एफजीडी) में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, व्यापारिक संगठनों, फुटपाथ दुकानदारों और गिग वर्कर्स के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी योजनाओं के बेहतर समन्वय पर चर्चा हुई। महापौर ने कहा कि शहर की आजीविका संबंधी चुनौतियों और अवसरों की पहचान कर अगले पांच वर्षों के लिए प्रभावी रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे शहरी गरीबों को स्थायी रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का लाभ मिल सके।