प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो से मिले बिट्टू पाठक, संगठन मजबूती पर हुई अहम चर्चा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो से मिले जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
-राज्य सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष ने सौंपा पलामू संगठन का फीडबैक, दायित्व निभाने का जताया भरोसा
मेदिनीनगर। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के राज्य सचिव सह पूर्व जिलाध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने मंगलवार, 2 जून 2026 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो ‘कमलेश’ से शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मुलाकात के दौरान जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिक प्राथमिकता होगी और इसके लिए वे लगातार कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करते रहेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने पलामू जिले की राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की वर्तमान स्थिति तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी की मजबूती से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी। साथ ही उन्होंने क्षेत्र में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपने सुझाव साझा किए।
पूर्व जिलाध्यक्ष राज्य सचिव बिट्टू पाठक ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और एकजुटता से ही संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
एक ही लक्ष्य के उद्देश्य के साथ काम करना है की 2029 में देश मैं कांग्रेस की सरकार बने और देश के प्रधानमंत्री राहुल गांधी जी बने जय कांग्रेस विजय कांग्रेस
मुलाकात के अंत में उन्होंने प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन के हित में लगातार सक्रिय रहने की बात दोहराई।