सड़क दुर्घटना में एयरटेल पेमेंट बैंक ने परिजनों को सौंपा दो लाख रुपए का चेक।

नौडीहा बाजार/पप्पू यादव

लातेहार जिला के थाना बालूमाथ में दिनांक 16 मार्च 2025 को मोटरसाइकिल से भरत यादव का रोड एक्सीडेंट में मृत्यु हो गया था सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजनों को एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सौंपा 2 लाख ₹ का चेक ग्राम बरियातू पोस्ट बरियातू थाना बालूमाथ जिला लातेहार निवासी एयरटेल पेमेंट बैंक खाताधारक स्व भरत यादव के पत्नी शिल्पी देवी को सोमवार 01 जून 2026 को दुर्घटना बीमा का 2 लाख रुपए का चेक एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा प्रदान की गई। । इस मौके पर एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एयरटेल पेमेंट्स बैंक के जोनल मैनेजर धर्मेंद्र कुमार सिंह, ग्राहक शिकायत अधिकारी संजीव कुमार सिंह,
सहायक प्रबंधक लातेहार जिला टेरेटरी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, बैंक साथी उमेश प्रजापति एयरटेल डिस्ट्रीब्यूटर बालूमाथ राजू कुमार लोहरा जी सहित कई लोग शामिल रहे।
सभी अधिकारियों ने मिलकर चेक को खाता में नामित पत्नी शिल्पी देवी को सौंपा। जिले से आए हुए एयरटेल पेमेंट बैंक के अधिकारीयों ने एयरटेल पेमेंट बैंक के खाते के बारे में विस्तृत जानकारी दी। एयरटेल पेमेंट बैंक खाता खुलवाने पर 5₹ लाख रुपए तक का मुफ्त दुर्घटना बीमा दिया जाता है।