चैनपुर प्रखंड के कंकारी पंचायत में विश्व हिंदू परिषद समिति का पुनर्गठन किया गया : विहिप पलामू।
आज पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के कंकारी पंचायत मुख्यालय कंकारी में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित की गई। इस बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद, झारखंड प्रांत समिति सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र ने बताया कि बैठक में जिला प्रतिनिधि के रूप में जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता की गरिमामई उपस्थिति रही। प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा ने कंकारी पंचायत के लिए विश्व हिंदू परिषद पंचायत समिति के नए अधिकारियों के नामों का घोषणा किया। घोषणा के अनुसार पंचायत में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष हीरा चौधरी, मंत्री नन्हकू चौधरी और बजरंग दल के पंचायत संयोजक के रूप में पवनदेव कुमार को नामित किया गया। जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल, जिला मंत्री अमित तिवारी और जिला बजरंग दल संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दे कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आज के बैठक में प्रखंड संरक्षक सरयू प्रसाद, प्रखंड उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, प्रखंड मंत्री घनश्याम गुप्ता, सम्मानित सदस्य गण महेंद्र प्रसाद, रामेश्वर चौधरी, सुजीत चौधरी, प्रमोद चौधरी, बबलू चौधरी, दीपचंद चौधरी, नंदू चौधरी, विपिन चौधरी, सोनू कुमार चौधरी, गोपाल चौधरी, नरेश चौधरी, रविंद्र चौधरी, महावीर चौधरी और उपेंद्र चौधरी सहित अनेकों ग्रामीणों की सहभागिता रही।

