पांकी के ​डंडार कला में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन​

झारखंड प्रगतिशील मंच द्वारा गोद लिए गए डंडार कला पंचायत में ग्रामीणों और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत मजदूर किसान महाविद्यालय, डंडार कला पांकी पलामू के छात्रों के बीच आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों से मुक्त कराना है।
​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बैनर पोस्टर के माध्यम से तंबाकू दिवस 2026 और
तंबाकू मुक्त समाज की ओर एक कदम
जैसे प्रेरणादायक संदेश लिखे थे।
​ जागरूकता अभियान की अध्यक्षता डॉ. विंदेश्वर सिंह ने की, कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित मजदूर किसान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार राम ने छात्रों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए नशे से होने वाले नुकसानों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा की नशा हमारे जीवन में बहुत ही दुखदायी है। अगर हम नशा करते हैं, तो हमारा पूरा समाज और परिवार बिगड़ता है। नशा करके गाड़ी चलाने से दुर्घटनाएं होती हैं और अकाल मृत्यु होती है, जिससे पूरा परिवार बिखर जाता है। ऐसी स्थिति में हमें नशे से दूर रहना है और अपने समाज व गाँव को नशा मुक्त बनाना है।
​इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. वंशीधर ने किया। अभियान में भारी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्राएं और सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण जनता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड प्रगतिशील मंच के कोषाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम सिंह और सदस्य श्री राजेश महतो सहित महाविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।