यदुनंदन पाठक बने देवघर भाजपा के जिला प्रभारी, गांडेय में जश्न की लहर

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता यदुनंदन पाठक को देवघर जिले का नया जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के इस फैसले के बाद गांडेय प्रखंड के भाजपाइयों और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

​निजी आवास पर सजा सम्मान समारोह

मनोनयन की खबर मिलते ही यदुनंदन पाठक के निजी आवास पर गांडेय मंडल अध्यक्ष प्रकाश यादव की अध्यक्षता में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने अपने चहेते नेता को बुके और फूल-मालाओं से लाद दिया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी और शीर्ष नेतृत्व के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।

​संगठनात्मक अनुभव का मिलेगा लाभ

इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि यदुनंदन पाठक के लंबे सांगठनिक अनुभव और कार्यकुशलता का बड़ा लाभ देवघर बीजेपी को मिलेगा। उनके नेतृत्व में देवघर जिले में पार्टी और अधिक मजबूत होगी। सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के इस फैसले का स्वागत किया और आभार जताया।

​समारोह में ये रहे मुख्य रूप से उपस्थित

​जश्न और सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्ष सह गांडेय विधानसभा प्रत्याशी मुनिया देवी, जयमंगल राय, रूद्र साकेत, अहिल्यापुर मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम चौधरी, ताराटांड मंडल अध्यक्ष चितामनी सिंह, सुरेन्द्र लोहानी राजेश भट्ट, श्याम पाठक, नीरज राय, शंकर राय,उमाशंकर वर्मा ,नकुल वर्मा, रंजीत स्वर्णकार और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री एंथोनी स्वामी समेत दर्जनों वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।