प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के 10वें वर्ग में दीपक भारती बने वर्गाधीश, मिला सम्मान

संगठन शिल्पी’ श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों को आत्मसात करने और संगठन की वैचारिक नींव को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के आज दूसरे दिन, 10वें वर्ग में वर्गाधीश के रूप में दीपक भारती को दायित्व दिया गया। दीपक भारती ने बताया कि लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण और सीखने का क्षण रहा।
इस महत्वपूर्ण वर्ग में मुख्य वक्ता के रूप में हमारे मार्गदर्शक, भाजपा झारखंड प्रदेश के ऊर्जावान मंत्री सह गिरिडीह ग्रामीण के जिला प्रभारी, सरोज सिंह जी का सानिध्य प्राप्त हुआ।
“भाजपा का इतिहास एवं अब तक का सफर” विषय पर बहुत ही ओजस्वी और ज्ञानवर्धक मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने भारतीय जनसंघ की स्थापना से लेकर अंत्योदय के संकल्प और आज विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल बनने तक के गौरवशाली सफर को अत्यंत सरल शब्दों में रेखांकित किया। इस अवसर पर जिला कमिटी की ओर से मुख्य वक्ता सरोज सिंह जी के साथ-साथ मुझे भी अंग वस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान और स्नेह के लिए मैं जिला कमिटी एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार और धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।राष्ट्र प्रथम, दल द्वितीय, स्व अंतिम।