भीषण गर्मी में राहत, मेराल पूर्वी पंचायत भवन में शुरू हुई पनशाला
भीषण गर्मी एवं बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्यमंत्री के आवाहन पर मेराल पूर्वी पंचायत भवन में आम लोगों के लिए शीतल स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की गई है। पनशाला का उद्घाटन बुधवार को मुखिया रामसागर महतो ने आम लोगों को गुड एवं शीतल जल पिलाकर शुभारंभ किया। शीतल पेयजल की व्यवस्था जेएसएलपीएस के सखीयो द्वारा बढ़ते तापमान एवं भीषण गर्मी को देखते हुए पंचायत भवन के मुख्य गेट पर किया गया है। जो आम राहगीरों तथा पंचायत सचिवालय में आने वाले लोगों के लिए गर्मी के दिनों में स्वच्छ जल की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य विनोद चौधरी जेएसएलपीएस के धर्मेंद्र कुमार शहनाज खातून शबाना खातून चांदो देवी सहित अनेकों लोग शामिल थे।

