दुमका में कपड़ा बैंक की पहल, जरूरतमंदों के बीच बांटे गए कपड़े
दुमका के हिजला स्थित कपड़ा बैंक के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच कपड़ों का वितरण किया गया। इस सामाजिक सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब एवं असहाय लोगों तक सहायता पहुंचाना और समाज में सेवा भावना को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में जरूरतमंद लोगों को कपड़े वितरित किए गए। इस पहल में युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य भूमिका जतिन कुमार की रही, जिन्होंने पूरे कार्यक्रम के संचालन और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर पुलिस सहायक अवर निरीक्षक कार्मिला करकट्टा ने कहा कि समाज के हर सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने बताया कि कपड़ा बैंक का उद्देश्य ऐसे लोगों तक मदद पहुंचाना है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपनी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के अंत में भविष्य में भी इस प्रकार के जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर सुमित भंडारी, अभिषेक, मोहित आदि मौजूद थे ।

