केतार में बदहाल सड़क को लेकर युवाओं का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

केतार में बदहाल सड़क को लेकर युवाओं का फूटा गुस्सा
नुकीले पत्थरों पर चलने को मजबूर ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जताया विरोध
केतार प्रखंड क्षेत्र के बेलाबार नवाडीह गांव में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों और युवाओं में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। गांव के युवाओं ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताते हुए जल्द सड़क बनवाने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने बताया कि नवाडीह शिव मंदिर से केतार-कांडी मुख्य सड़क तक जाने वाली सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह नुकीले पत्थर निकल आए हैं, जिससे लोगों को पैदल चलने में भी काफी परेशानी हो रही है। बरसात के दिनों में स्थिति और भयावह हो जाती है।
युवाओं का कहना है कि कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को सड़क की समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं की गई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
युवा इमरान अंसारी, आलीम अंसारी ,नौसाद अंसारी,सीराज अंसारी,साकिर अंसारी,दीलखुश अंसारी, तुफान अंसारी,मुस्तकात अंसारी,कासीम अंसारी,कासीम अंसारी राजा अंसारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की बदहाली के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से अविलंब सड़क निर्माण कराने की मांग की है ताकि लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।