पांकी विधायक ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात, ग्रामीण विकास के मुद्दे उठाए

आज दिनांक:25/05/2026, दिन सोमवार को पांकी विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, माननीय डॉ० कुशवाहा शशिभूषण मेहता जी ने, झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज विभाग की माननीय मंत्री महोदया, श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह जी से उनके रांची स्थित आवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने माननीय मंत्री महोदया को पांकी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास से संबंधित अति महत्वपूर्ण विषय पर ध्यान आकृष्ट कराया। वर्तमान में पांकी विधानसभा क्षेत्र से संबंधित किसी भी प्रखंड में प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदस्थापन नहीं है। सभी प्रखंडों मे प्रखंड विकास पदाधिकारी का पद रिक्त होना ग्रामीण क्षेत्र के विकास में सबसे बड़ा बाधक है। इस पर माननीय मंत्री महोदया ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द प्रखंड विकास पदाधिकारियों का पदस्थापन कर दिया जाएगा।
इस मुलाकात के दौरान माननीय विधायक जी ने पांकी एवं तरहसी प्रखंड को जोड़ने वाले ढूब-छतरपुर मार्ग में अमानत नदी पर अधूरे पूल के कार्य में संवेदक मेसर्स सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन की लापरवाही एवं अनियमितता से अवगत कराया। इस पर माननीय मंत्री महोदया ने संवेदक पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
माननीय विधायक जी ने ग्रामीण पथ निर्माण की निविदाओं को प्राप्त करके दो वर्षों से लटका कर रखने वाले संवेदकों पर दण्डात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बलियारी मोड़ से सोनपुरा होते हुए तरहसी तक FDR की सड़क में संंवेदक सिलदिलिया कंस्ट्रक्शन के द्वारा किए गए घटिया निर्माण कार्य के विरुद्ध दण्डात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।