बरवाडीह में कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती और जनसमस्याओं के समाधान पर चर्चा
बरवाडीह। मंगरा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर बैठक आयोजित कि गई।
बरवाडीह प्रखंड के अंतर्गत मंगरा में मनिका विधानसभा के विधायक श्री रामचंद्र सिंह के स्थानीय आवास पर कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा क्षेत्र में वर्षों से चली आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं और संगठन को मजबूत करने जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में जिला परिषद श्रीमती संतोषी शेखर सहित कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने मिलकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाए रखने की दिशा में कार्य करने की बात कही।
बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर जोर दिया गया।
बरवाडीह से अर्चना कुमारी की रिपोर्ट।

