रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन की बैठक 24 मई को
रम्यभूमि त्रिबल सैन्य परिवार कल्याण फाउंडेशन द्वारा गढ़वा पलामू एवं लातेहार जिला इकाई के विस्तार एवं संगठन सुदृढ़ीकरण को लेकर 24 मई रविवार को बैठक आयोजित किया जाएगा ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए संगठन के आशीष पांडे ने बताया कि यह बैठक मंगलम होटल हूर मोड़ गढ़वा में रविवार को आयोजित होगी, जिसमें संगठन के पदाधिकारी, सदस्यगण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य लोग शामिल होंगे।
बैठक में संगठन विस्तार, जिला स्तरीय कार्यकारिणी गठन, सैन्य परिवार कल्याण, सामाजिक उत्थान, युवा सहभागिता तथा सामाजिक सेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।बैठक की तैयारियों को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर पलामू प्रमंडल अध्यक्ष बैजनाथ तिवारी संगठन संरक्षक रामजी तिवारी बहादुर गुप्ता विकास तिवारी सुनील सिंह आशीष पांडे रामानुज गुप्ता सीताराम पाल वीरेंद्र दुबे अरुण सिंह अरविंद कुमार ठाकुर राजीव रंजन सिंह पप्पू यादव नवल किशोर पांडे सुदामा प्रजापति सहित कई लोग शामिल थे।

