सतबरवा में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

बलवंत सिंह नामधारी मेमोरियल कॉलेज, सतबरवा में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मनिका विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक सह सभापति आदरणीय श्री रामचन्द्र सिंह जी के द्वारा वर्ष 2026 की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मैट्रिक एवं इंटर के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं सफलता की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। माननीय विधायक श्री रामचन्द्र सिंह जी ने कहा कि ये मेधावी छात्र-छात्राएं क्षेत्र का गौरव हैं और आने वाले समय में समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

You may have missed