बरवाडीह में विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित, अंकित गुप्ता बने बजरंग दल संयोजक
बरवाडीह बाजार स्थित पंचमुखी मंदिर के प्रांगण में दिन रविवार को विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला मंत्री संजय तिवारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कतरू प्रजापति के द्वारा की गई। सर्वसम्मति से अंकित गुप्ता उर्फ बिट्टू को बजरंग दल का संयोजक बनाया गया। बैठक के दौरान जिला मंत्री संजय तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रखंड के साथ-साथ पंचायत और ग्राम स्तर पर भी सनातनियों के साथ बैठक कर समिति का गठन किया जाएगा। पूर्णकालिक कतरू प्रजापति ने भी बजरंग दल के दायित्व एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार को अगली बैठक कर बजरंग दल, मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी समिति का विस्तार की जायेगी। बैठक में मातृशक्ति की संयोजिका श्यामली शर्मा, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका अर्चना कुमारी, विनय चंदेल, रिंकी देवी, माया कुमारी, प्रकाश सिंह, आकाश कुमार कसेरा, शंकर कुमार, अभय कुमार अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


