डीएवी सीसीएल गिरिडीह ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, वाणिज्य संकाय के अवी गोयल ने 99.4% लाकर बने जिला टॉप
डीएवी सीसीएल गिरिडीह ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, वाणिज्य संकाय के अवी गोयल ने 99.4% लाकर बने जिला टॉप
गिरिडीह. सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट में डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह ने शानदार प्रदर्शन किया है. वाणिज्य संकाय के छात्र अवी गोयल ने 99.4% अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. अवी ने उच्च स्थान प्राप्त कर स्कूल और डीएवी प्रबंधन का नाम रोशन किया है. अवी गोयल ने अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र और चित्रकला में 100 में 100, व्यावसायिक अध्ययन में 99, अंग्रेजी में 98 और अप्लाइड मैथ्स में 97 अंक हासिल किए. वाणिज्य संकाय में शिरीष दारुका 95% के साथ दूसरे स्थान पर रहे. इस संकाय में कुल 10 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए. विज्ञान संकाय में स्वाति भदानी और अदनान आलम ने 92.6% अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉप किया. विज्ञान में भी 10 छात्रों ने 90% से ऊपर स्कोर कर स्कूल का मान बढ़ाया. अवी गोयल ने कहा – यह सफलता मेरी मेहनत के साथ पूरे विद्यालय परिवार और शिक्षकों के दिए अवसर का नतीजा है. यहां का माहौल पूरी तरह शिक्षा से भरा है. शिक्षकों का व्यवहार इतना दोस्ताना है कि हम अपनी दुविधा बिना संकोच पूछ लेते हैं. शिक्षक हमेशा तैयार रहते हैं और प्रोत्साहित करते हैं. प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल ने इसे दोहरी खुशी बताते हुए कहा कि यह परिणाम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का पल है. उन्होंने सभी छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी. सहायक क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीर हाजरा ने कहा कि स्कूल का माहौल शिक्षा से परिपूर्ण है और शिक्षक इसे और सुगंधित बना रहे हैं. सीसीएल गिरिडीह के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौड़ ने भी प्राचार्य समेत पूरे स्कूल को बधाई दी. छात्रवृत्ति योजना: विद्यालय प्रबंधन ने 10वीं में 95% लाने वाले मेधावी छात्रों को वार्षिक शुल्क और ट्यूशन फी में 50% छूट, वहीं 90% लाने वालों को ट्यूशन फी में 50% छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है. यह सुविधा किसी भी स्कूल के छात्र के लिए है.

