सर जे सी बोस मुख्यमंत्रीउत्कृष्ट बालिका विद्यालय कक्षा 12वीं का ओवरऑल प्रतिशत 85.08%

सर जे सी बोस मुख्यमंत्रीउत्कृष्ट बालिका विद्यालय कक्षा 12वीं का ओवरऑल प्रतिशत 85.08%

टॉपर्स को मिठाई खिलाकर प्राचार्य ने दी बधाई और उज्जवल भविष्य की की कामना

बारहवीं की परीक्षा परिणाम जारी होने का उपरांत विद्यालय परिवार ने विद्यालय के टॉपर्स विद्यार्थियों को मिठाई खिला कर दी बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुन्ना प्रसाद कुशवाहा ने आर्ट्स साइंस और कॉमर्स का टॉप फाइव विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
मौके पर शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी मिठाई खिलाकर दी बधाई
विज्ञान संकाय में सृष्टि भारती 93.8%के साथ स्कूल टॉपर रही और सौम्या मंडल 92% के साथ दूसरे स्थान पर रही ।
दोनों ने ही
IIT ADVANCE में भी उत्तीर्ण हुई हैं जबकि तीसरे स्थान पर प्राची कुमारी 87.8% अंक के साथ रही।
कला संकाय में
अनुष्का वर्मा 91.6% के साथ प्रथम,प्रज्ञा पाठक 89.2%के साथ दूसरे स्थान पर और अदीबा इरशाद 89% के साथ तीसरे स्थान पर रही वही
कॉमर्स में हर्षिता बख्शी 90.8% प्रथम
तस्मिया सूंबूल 80.4% के साथ दूसरे और अंजल रॉय ने 80.4%के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है विद्यालय के कुल 248 विद्यार्थियों में से 85.8%…..211 ने उत्तीर्णता हासिल किया है जिसमें 119 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं।
बधाई देने वालों में इंद्रदेव साव,रेणु अग्रवाल,बालाजी,अमनदीप कुमार ,संजीव विश्वकर्मा,संदीप कुमार,मिथिलेश कुमार सहित पूरा विद्यालय मौजूद था ।