नगर निगम का विशेष सफाई अभियान, जटायु मशीन से चमकी शहर की सड़कें

नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आज जटायु मशीन के माध्यम से शहर के मुख्य मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत टावर चौक से लेकर कचहरी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों की आधुनिक मशीन से सफाई करवाई गई।

सुबह से ही नगर निगम की टीम जटायु मशीन के साथ सड़कों पर उतरी और सड़क किनारे जमा धूल, मिट्टी व कचरे को हटाकर पूरे इलाके की साफ-सफाई सुनिश्चित की गई। मशीन के जरिए तेज़ी और प्रभावी तरीके से सफाई होने पर स्थानीय लोगों ने भी संतोष जताया।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित रूप से इस तरह का अभियान चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य वार्डों और प्रमुख सड़कों पर भी जटायु मशीन के माध्यम से सफाई कार्य कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।

नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं और शहर को स्वच्छ रखने में