जनगणना 2027 प्रशिक्षण का डीडीसी स्मिता कुमारी ने लिया जायजा, समयबद्धता पर दिया जोर
जनगणना 2027 प्रशिक्षण के दूसरे दिन गांडेय पहुंचीं डीडीसी स्मिता कुमारी, समयबद्धता पर दिया जोर, एफटी और प्रशिक्षु शिक्षकों को दिए दिशा-निर्देश, भोजन-पानी समेत व्यवस्थाओं का भी लिया जायजा
गिरिडीह. गांडेय प्रखंड परिसर में चल रहे जनगणना 2027 के प्रशिक्षण में गिरिडीह की डीडीसी स्मिता कुमारी प्रखंड कार्यालय पहुंचीं और प्रशिक्षण का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने देखा कि एफटी यानी फील्ड ट्रेनर किस तरह प्रशिक्षु शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहे हैं और प्रशिक्षु उन्हें किस तरह समझ रहे हैं. उन्होंने भोजन-पानी समेत प्रशिक्षण में की गई अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की. डीडीसी ने प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों से सवाल-जवाब भी किए. डीडीसी स्मिता कुमारी ने कहा कि जनगणना का काम समयबद्ध होता है, इसलिए सभी प्रशिक्षु समय का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने एफटी और प्रशिक्षुओं को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. बता दें कि गांडेय प्रखंड परिसर में पिछले कुछ दिनों से जनगणना 2027 को लेकर शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है. यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण है जिसके लिए कुल 9 बैच बनाए गए हैं. फिलहाल नौवें बैच के प्रशिक्षण का दूसरा दिन चल रहा है.

