सुवेंदु अधिकारी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा नेता सुरेश साव ने दी बधाई

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कर कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता चुने जाने पर सुवेंदु अधिकारी को बधाई प्रेषित किया।
सुरेश साव ने कहा बंगाल को पहली बार हिन्दू ह्रदय सम्राट मिल रहा है,जिससे वहां के जनता पूरा उत्साहित और गर्व महसूस कर रहे हैं। श्री साव ने कहा कि हमे मुझे पूर्ण विश्वास है कि सुवेंदु अधिकारी के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव एवं जनसेवा के प्रति समर्पण से पश्चिम बंगाल में विकास, सुशासन एवं जनकल्याण को नई दिशा मिलेगी।

उन्हेंन कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी निरंतर जनविश्वास को मजबूत करते हुए संगठन और सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी

You may have missed