केसीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का जताया आभार
केसीसीआई प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री का जताया आभार
गिरिडीह: केसीसीआई को एफजेसीसीआई से संबद्धता मिलने पर सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। केसीसीआई को हर मोर्चे पर सहयोग करने को लेकर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू जी का भी आभार व्यक्त किया गया। केसीसीआई के अध्यक्ष राहुल बर्मन की अगुआई में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री आवास पर जाकर बुके व शॉल भेंट कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। आभार व्यक्त करने वालों में संरक्षक अरविंद कुमार, सचिव गोपाल दास भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ सुमन कुमार, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, राहुल कुमार, मशरुर आलम सिद्दीकी, सुदीप गुप्ता समेत कई सदस्य शामिल रहे

