पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंभीर अपराधों में संलिप्त दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गंभीर अपराधों में संलिप्त दो अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
पलामू जिले की चैनपुर थाना पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने पिछले साल के एक गंभीर आपराधिक मामले में संलिप्त दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज दिनांक 04 मई 2026 को चैनपुर थाना पुलिस ने कांड संख्या 204/25 की जांच को आगे बढ़ाते हुए दो मुख्य आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान शाहपुर के हुसैनी मोहल्ला निवासी महताब कुरैशी (24 वर्ष) और सोनू साह उर्फ देवा के रूप में हुई है।बता दें कि इन अभियुक्तों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न संगीन धाराओं जैसे हत्या के प्रयास (103), अवैध जमावड़ा, और मारपीट के साथ-साथ 27(1) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज था। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके के अपराधियों में हड़कंप हैl
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

