“गिरिडीह में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक पोल से टकराई, 2 युवकों की मौत”
गिरिडीह के खंडोली मोड़ के पास एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौ,त हो गई। मृतकों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर निवासी आनंद कुमार और विकास राम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्तों के साथ खंडोली घूमने गए थे। वापसी के दौरान खंडोली मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के पोल से जा टकराई।
सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

