बजटो फूड पॉइजनिंग कांड, एसआईटी टीम पहुंची गांव, जनप्रतिनिधियों समेत पीड़ित परिवार के सदस्यों से की पूछताछ

बजटो फूड पॉइजनिंग कांड, एसआईटी टीम पहुंची गांव, जनप्रतिनिधियों समेत पीड़ित परिवार के सदस्यों से की पूछताछ

गिरिडीह. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बजटो गांव में जहरीला गुपचुप खाने से 6 वर्षीय बच्चे की मौत और 50 लोगों के बीमार पड़ने के मामले में पुलिस ने गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वंही इसके बाद भी पूरे मामले की जांच पड़ताल जारी है. शुक्रवार को एसआईटी टीम ने गांव पहुंचकर मामले की जांच की.

क्या है पूरा मामला : बीते रविवार को बजटो गांव में जहरीले गुपचुप-चाट खाने के बाद 6 साल के मासूम की मौत हो गई थी और करीब 50 लोग उल्टी-दस्त से बीमार हुए थे. इस घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुपचुप विक्रेता ओभी लाल रजक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. लेकिन इसके बाद भी जाँच हर एंगल से जारी है. शुक्रवार एसडीएम श्रीकांत यशवंत विस्पुते, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, बीडीओ गणेश रजक, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, फूड इंस्पेक्टर डॉ. राजा कुमार, केस के अनुसंधानकर्ता विवेक माथुर समेत कई अधिकारी बजटो पहुंचे. टीम ने मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पीड़ित परिवार और अन्य ग्रामीणों से पूछताछ की. अधिकारियों ने जाना कि गुपचुप कब-कहां खाया गया और कितनी देर बाद तबीयत बिगड़ी. फूड इंस्पेक्टर ने फूड सैंपल की लैब रिपोर्ट और अस्पताल के इलाज से जुड़े दस्तावेजों की जांच की. पुलिस अब पता लगा रही है कि गुपचुप में जहरीला पदार्थ कैसे मिला. घटना के बाद गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात है. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बाहर का खुला खाद्य पदार्थ न खाने की अपील की है. एसडीपीओ जीतवाहन उरांव ने बताया कि मामले की गहन जांच चल रही है.

You may have missed