मजदूर दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की पहल — मजदूरों व राहगीरों के बीच लस्सी और खीरा वितरण
मजदूर दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की पहल — मजदूरों व राहगीरों के बीच लस्सी और खीरा वितरण
गुमला, 01 मई (शुक्रवार)। मजदूर दिवस के अवसर पर सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा गुमला ने जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया। मेन रोड स्थित गुड लक दुकान के सामने ग्रामीण क्षेत्रों से आए मजदूरों और राहगीरों के बीच 800 पैकेट लस्सी और 20 किलो खीरा का वितरण किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए प्यास और थकान से राहत देने के उद्देश्य से किए गए इस वितरण कार्यक्रम को लोगों ने सराहा। मंच की सदस्यों ने स्वयं उपस्थित रहकर सामग्री का वितरण किया और मजदूरों को मजदूर दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष ज्योति फोगला, कोषाध्यक्ष अंबिका अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अंचल अग्रवाल, रेनू साबू, सीमा शर्मा, अमृता साबू, विभा अग्रवाल, नमीता अग्रवाल, वीना अग्रवाल, कांता साबू सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
मंच की ओर से कहा गया कि समाज के श्रमिक वर्ग के प्रति सम्मान और संवेदना व्यक्त करना ही मजदूर दिवस की सच्ची सार्थकता है, और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे।


