गिरिडीह में दर्दनाक हादसा: शादी की खुशियां मातम में बदली, युवक की इलाज के दौरान मौत
गिरिडीह। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 28 अप्रैल को हुई सड़क दुर्घटना ने एक शादी समारोह की खुशियों को मातम में बदल दिया। घर के बाहर बैठे तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कौपा क्षेत्र के निवासी शंकर दास (युवक) की धनबाद रेफरल के दौरान इलाज के मौ,त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा तब हुआ जब शंकर दास बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने आया था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों घायल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरन उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में धनबाद रेफर कर दिया गया।
शंकर दास बिदाई से ठीक पहले शिकार हुए इस हा,दसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो दिनों बाद शादी का घर मातमपुर्ण हो गया। मृ,तक के परिजनों ने मुफस्सिल थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

