ICSE बोर्ड 2025-26 में संत जोसेफ स्कूल टीकामाघा जमुआ का शत-प्रतिशत रिजल्ट, सोनम कुमारी बनी स्कूल टॉपर
ICSE बोर्ड 2025-26 में संत जोसेफ स्कूल टीकामाघा जमुआ का शत-प्रतिशत रिजल्ट, सोनम कुमारी बनी स्कूल टॉपर
ICSE बोर्ड परीक्षा 2025-26 में संत जोसेफ स्कूल टीकामाधा जमुआ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष कुल 66 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था और सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों के साथ सफल रहे।
परीक्षा परिणाम में सोनम कुमारी ने 94% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं आशी कुमारी ने 91% अंक लाकर दूसरा तथा मोहित कुमार ने 89% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्राचार्य फादर स्टीफन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम

