गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा, कार-बस की टक्कर में दो की मौत, पांच घायल
गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के लालबाजार में गुरुवार अहले सुबह एक भयावह सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक डिजायर कार और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई।
इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है ।
घटना के संबंध बताया जाता है डिजायर कार से लोग देवघर से शादी समारोह से लौट आए थे वहीं दूसरी ओर विभा बस से आमने-सामने टक्कर हो गई । टक्कर में डिजायर कार में सवार बंगाली हाड़ी (70 वर्ष ) कुमकुम कुमारी (24 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,और पांच लोग जो गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज धनवार रेफरल अस्पताल में कराया जा रहा है ।
नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया भी घटनास्थल पर पहुंचे ।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव का प्रयास किया, साथ ही पुलिस को सूचना दी। धनवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और असावधानी को हादसे की वजह माना जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

