हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह में प्रदर्शन

हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में गिरिडीह में प्रदर्शन

गिरिडीह : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से हजारीबाग में सवाल पूछे जाने के दौरान पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह प्रेस क्लब ने टॉवर चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया।

गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन में पत्रकारों ने राज्य सरकार से पत्रकारों पर हमला बंद करो और पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। पत्रकारों ने मंत्री इरफान अंसारी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

प्रदर्शन के बाद गिरिडीह प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए काम करता है, लेकिन एक अभियान की तरह पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार से हम पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग करते हैं और पत्रकारों पर हमले न हो इसके लिए सुनिश्चित सुरक्षा की मांग करते हैं।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पत्रकार सूरज सिन्हा, अंजनी सिन्हा, अभिषेक सहाय, सुनील मंथन शर्मा, जगजीत सिंह बग्गा, अजय सिंह, रिंकेश कुमार, मृणाल सिन्हा, पीयूष मिश्रा, शाहिद रज़ा, नमन नवनीत, बिनोद शर्मा, निशांत कुमार, विनोद कुमार, विकास कुमार सिंह, सुरेन्द्र यादव, योगेश्वर दास, पप्पू कुमार सहित अन्य कई पत्रकार मौजूद थे।

You may have missed