चैनपुर में फरार वारंटी के घर चिपका इस्तिहार, पुलिस ने ढोल-नगाड़े के साथ की कार्रवाई
चैनपुर फरार चल रहे वारंटियों के घर चिपकाया गया इस्तिहार:
पलामू,
मेदिनीनगर, चैनपुर थाना के एएसआई, जैनेंद्र कुमार पांडेय ने चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसरिया गांव निवासी अरविंद राम चैनपुर थाना कांड संख्या 106/12 के अभियुक्त के घर गुरुवार को माननीय न्यायालय के निर्देश पर ढोल नगाडा बजाकर इस्तिहार चिपकाने का काम किया है! चैनपुर थाना प्रभारी श्री राम शर्मा व एएसआई, जैनेंद्र कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से बताया की चैनपुर थाना कांड संख्या 106/12 के अभियुक्त अरविंद राम कई महीनों से फरार चल रहा है! श्री शर्मा ने बताया की न्यायालय के निर्देश पर ढोल नगाडा बजा कर अरविंद राम के घर इस्तीहार चिपकाया गया है, अन्य फरार वारंटियों के घर भी इस्तिहार चिपकाया जाएगा!

