पति-पत्नी मिलकर मकान मालकिन को उतारा मौत के घाट,

0
download

मेरठ में पति-पत्नी ने मिलकर अपनी मकान मालकिन को मौत का घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि मालकिन ने मकान खाली करने को कहा था, इसी को लेकर विवाद हो गया. दंपति ने मकान मालकिन की हत्या कर दी और घर छोड़कर फरार हो गए. मकान मालिक की पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है.

आरोपी जोड़ा कंकरखेड़ा इलाके के आनंद विहार कॉलोनी में रहता था. ये दंपति मकान मालिक के परिवार के साथ उसी इमारत में रहते थे. निखिल और उसकी पत्नी आरती ने गुरुवार को 40 साल की रितु (मकान मालिक की पत्नी) की हत्या कर दी. उस वक्त उसके पति राम कुमार घर में मौजूद नहीं था. घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और रितु का शव घर से बरामद किया गया.पुलिस ने दंपति के ठिकाने का पता लगाया और शुक्रवार शाम को उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक मकान खाली करने को लेकर मकान मालिक का आरोपी किराएदार से विवाद हो गया था. इसी के चलते हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *