जमुआ में दानवीर भामाशाह जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई

जमुआ प्रखंड के मिर्जागंज स्थिति साहू धर्मशाला में दानवीर भामाशाह जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
दानवीर भामाशाह जयंती के शुभ अवसर पर समाज के कई दिग्गज नेता, जनप्रतिनिधि , और युवा बढ़ चढ़ कर शामिल हुए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धनबाद के माननीय सांसद ढुल्लू महतो थे जबकि , विशिष्ट अतिथि झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद साहू , कोडरमा की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं टफकॉन टी.एम.टी के निदेशक मोहन प्रसाद साव उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बालगोविंद साव ने की, जबकि संचालन धर्म प्रकाश साव ने किया।
कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर भामाशाह के प्रतिमा का अनावरण कर किया गया जिसके बाद सभी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।