विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कॉलर B.Ed कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, जलवायु संकट पर जोर
गिरते भूजल स्तर और जलवायु संकट पर जागरूकता: स्कॉलर B.Ed कॉलेज में हुआ विश्व पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित ।
तेजी से गिरते भूजल स्तर,प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बनहत्ती स्थित स्कॉलर B.Ed कॉलेज, गिरिडीह में प्राचार्य डॉ शालिनी खोवाला के दिशानिर्देश पर विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम समन्वयक कॉलेज के सहायक व्याख्याता डॉ प्रवीण कुमार मिश्रा और डॉ सुधांशु शेखर जमेयार ने बच्चों को प्रकृति को सुरक्षित रखने के लिए उनके कर्तव्यों को उन्हें याद दिलाते हुए उन्हें जागरूक किया।
प्राचार्य डॉ खोवाला ने यह संदेश दिया कि मानव विकास के दौर में आवश्यक संसाधनों का अत्याधिक दोहन कर रहा है जिससे भू असंतूलन, ग्लोवल वार्मिंग, प्रदूषण जैसी विकराल समस्या उत्पन्न जो रही है जो हमारे पृथ्वी को विनाश के किनारे पर ला खड़ा कर दिया है।
उन्होंने कहा कि आये दिन मानव विकास के क्रम में पर्यावरण का बहुताय मात्रा में दोहन कर रहा है जिससे पृथ्वी पर गंभीर संकट गहराता जा रहा है जरूरत इस बात की है कि हम सभी को मिलकर प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ व हरित पृथ्वी के निर्माण का संकल्प ले ताकि हमारे आने वाले पीढ़ियों को सुरक्षित और सुन्दर वातावरण मिल सके।
अतः इस विभिषिका से रू-ब-रू कराते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए आज एक छोटा सा प्रयास किया गया है।
इस मौके पर प्रशिक्षुओं ने चित्रकारिता के माध्यम से भी विश्व पृथ्वी दिवस पर अपना भाव प्रदर्शन कर जागरूक किया। डी एल एड प्रभारी डॉ हरदीप कौर एवं अन्य सहायक व्याख्याताओं डोली कुमारी, विनय कुमार , अनिल कुमार कुशवाहा डॉ। संतोष, आशीष राज ने भी विश्व पृथ्वी दिवस पर जलवायु परिवर्तन, तेजी से गिरते भूजल स्तर, प्लास्टिक का उपयोग जैसी गंभीर समस्याओं से सभी को अवगत कराया और इससे बचने व बचाने का उपाय बताया।
मौके पर अन्य सभी सहायक प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तरकर्मी व प्रशिक्षु छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

