पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.5 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पलामू- गुप्त सूचना मिला कि कुछ गांजा तस्कर मेदिनीनगर शहर के रेडमा चौक की तरफ से हाउसिंग कॉलोनी सत्संग मंदिर डालटनगंज शहर में गांजा खरीद-बिक्री करने आ रहे हैं। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दिया गया। तत्पश्चात् अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, सदर मेदिनीनगर के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा सत्संग मंदिर हाउसिंग कॉलोनी के पास चेकिंग लगाया गया, रात्रि करीब 09.30 बजे एक मोटरसाईकिल पर दो लोग सत्संग मंदिर हाउसिंग कॉलोनी से पाटन की ओर जाने के क्रम में पुलिस को देखकर मोटरसाईकिल घुमाकर भागने लगे, शक होने पर स०अ०नि० मंटू कुमार एंव टाईगर मोबाईल के जवानों के द्वारा उक्त मोटरसाईकिल चालक को खदेड़ कर पकड़ा गया। मोटरसाईकिल चालक के पास बरामद बैग बारे में पूछताछ करने पर दोनों व्यक्तियों ने बताया कि बैग में गांजा हैं। तत्पश्चात् इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों के देते हुऐ विधि सम्मत् कार्रवाई किया गया जिसके आधार पर शहर थाना काण्ड सं0- 137/26, दिनांक- 23.04.2026, धारा- 20 (

b)(ii)B/22/29 NDPS act. दर्ज किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. चितरंजन कुमार गुप्ता, उम्र 32 वर्ष, पे०-विजय कुमार गुप्ता, सा० आबादगंज, थाना-शहर, जिला- पलामू ।
  2. नन्द किशोर पाण्डेय, उम्र 50 वर्ष, पे० स्व० महेन्द्र पाण्डेय, सा०- चियांकी थाना सदर, पलामू ।
  3. अभियुक्त चितरंजन कुमार गुप्ता के पास से बरामद :-
  4. सफारी कम्पनी का काला रंग का बैग जिसमें भुरा रंग का टेप में लपेटा हुआ 02 पैकेट गांजा (एक

पैकेट का वजन करीब 2 किलोग्राम) कुल 4 किलोग्राम।

2 विवो कम्पनी का एक मोबाईल फोन।

3 एक टी०भी०एस० मोटरसाईकिल जिसका रजि नं०- JH03-Q 1779

  1. अभियुक्त नन्द किशोर पाण्डेय के पास से बरामदः 1.

दो काला प्लास्टिक में 1.5 किलोग्राम।

  1. सात हजार दो सौ रूपये (7200)

छापामारी दल-

  1. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी श्री राजीव रंजन
  2. पु०नि० सह थाना प्रभारी, शहर थाना, ज्योतिलाल रजवार
  3. पु०अ०नि० संतोष कुमार गुप्ता,
  4. स०अ०नि० मंटू कुमार प्रभारी टी०ओ०पी-3
  5. आ0/1961 सत्येन्द्र कुमार यादव
  6. आ0/1758 अरबिन्द चौरसिया
  7. आ0/800 पंकज कुमार
  8. आ0/629 संजीव कुमार मल्लीक