पलामू – जल्द फल मंडी एक जगह होगा.. अरुणा शंकर

पलामू – जल्द फल मंडी एक जगह होगा.. अरुणा शंकर

1 मई से रास्ते में ठेला लगाने की अनुमति नहीं होगी

मेदिनीनगर नगर निगम की महापौर अरुणा शंकर छह मुहान से सेट पुलिस क्लब केंपस जो निगम के अधीन है को देखने पहुंची और उस कैंपस को तत्काल सफाई कराने का निर्देश दिया । महापौर ने कहा शहर में कई मुख्य मार्ग में फल के ठेले अप्रत्याशित रूप से बिना अनुमति के लगाए जा रहे जिसे शहर का यातायात बाधित हो रहा उसी यातायात को सुलभ बनाने के लिए 1 मई से कचहरी चौक से सर्किट हाउस तक, सादिक मंजिल चौक से छमुहांन तक, एवं बाजार क्षेत्र में फैले सभी फल के ठेलो को पुलिस क्लब जो शहर का हृदय स्थल है वहां एक जगह सभी ठेलो को लगाने की अनुमति दी जाएगी । महापौर ने यह भी बताया 1 मई से मुख्य ठेला वर्जित मार्ग जहां भी ठेला अनाधिकृत रूप से खड़ा पाया जाएगा उससे ₹500 प्रति दिन जुर्माना वसूला जाएगा । महापौर ने कहा ऐसा करने से जहां यातायात सुलभ होगा वही फल के शौकीन लोग एक स्थान पर फल खरीद सकेंगे । महापौर ने कहा जल्द चैनपुर शाहपुर का बाजार भी शुव्यवस्थित किया जाएगा, मुख्य मार्ग से ठेला खुमचा हटेगा और चौपाल लगाकर सर्वसम्मति से मै स्थान तय करूंगी ।