पाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने एसपी कपिल चौधरी से किया मुलाक़ात , पलामू को अपराधमुक्त बनाने पर दिया जोर

पाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने एसपी कपिल चौधरी से किया मुलाक़ात , पलामू को अपराधमुक्त बनाने पर दिया जोर!

महिलाओं की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने दिया भरोसा

पाटन/पलामू: पाटन प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने मंगलवार कों नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए शुभकामनाएं दीं और पलामू आगमन पर उनका स्वागत किया।
मुलाकात के दौरान प्रखंड प्रमुख शोभा देवी ने पलामू जिले में आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले में महिलाओं की सुरक्षा, कानून व्यवस्था की मजबूती तथा अपराधमुक्त वातावरण बनाना अत्यंत आवश्यक है, ताकि आम नागरिक भयमुक्त होकर जीवन यापन कर सकें।
इस पर पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जनप्रतिनिधियों और आम जनता के सहयोग से पलामू जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आमजनों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था की मजबूती और महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
इस अवसर पर समाजसेवी शक्ति शंकर गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।