देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए  :  विहिप पलामू

देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए  :  विहिप पलामू।

         देश में बढ़ती विकृत जिहादी मानसिकता,  अवैध कब्जा एवं सुनियोजित षड्यंत्रों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हेतु महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन विश्व हिंदू परिषद,  पलामू के द्वारा आज माननीय उपायुक्त महोदय,  पलामू को सौंपा गया।  साथ ही पलामू में उपायुक्त के रूप में पदस्थापना पर पधारे श्री दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,  आई ए एस को श्रीमद्भगवत गीता भेंट कर एक सफल कार्यकाल हेतु विश्व हिंदू परिषद,  पलामू के तरफ से उन्हें शुभकामनाएं दी गई।  

           ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में नासिक में टी सी एस जैसी प्रतिष्ठित संस्था में लव जिहाद का जाल सामने आना,  उत्तर प्रदेश में जिहादी छंगूर और उसका महिला सहयोगी नसरीन के द्वारा हिंदू कन्याओं का शारीरिक शोषण तथा जबरन धर्मांतरण,  अल फलाह यूनिवर्सिटी का आतंकी कनेक्शन,  अवैध लैंड जिहाद, खान पान के चीजों को अपवित्र कर के बेचना तथा मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में हिंदू परिवारों का उत्पीड़न जैसी घटनाएं लगातार सामने आना चिंताजनक और समाज के सुख शांति के लिए खतरनाक है।   

           अतः  विश्व हिंदू परिषद मांग करती है कि ऐसे राष्ट्र विरोधी और आपराधिक मानसिकता वाले तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।   सार्वजनिक और सरकारी भूमि पर हुए सभी अवैध कब्जा को तत्काल हटाया जाए।  लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण को रोकने हेतु कठोर कानून लागू किया जाए तथा जनजातीय क्षेत्रों में हो रहे शोषण रोकने हेतु विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित की जाए।विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध है।  अतः हम लोग मांग करते हैं कि प्रशासन के द्वारा इन सामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जाए ताकि देश में शांति और सद्भावना कायम रहे।

           उपायुक्त महोदय से मुलाकात करने वाला प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिंदू परिषद प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र,  जिला मंत्री अमित तिवारी,   सुधीर तिवारी,  जालेश गुप्ता,  सचिव कुमार गुप्ता,  पवन कुमार प्रसाद,  संतोष तिवारी आदि शामिल रहे।