सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में गूंजा लोकतंत्र का स्वर: ‘बाल संसद’ का हुआ भव्य गठन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में गूंजा लोकतंत्र का स्वर: ‘बाल संसद’ का हुआ भव्य गठन
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में बच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास और नेतृत्व क्षमता को निखारने के उद्देश्य से आज बाल संसद का गठन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय के भैया बहनों ने भारतीय संसदीय प्रणाली अधिकारों और कर्तव्यों को समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
बाल भारती प्रमुख आचार्य सुदर्शन शर्मा एवं कन्या भारती प्रमुख संगीता कुमारी के कुशल नेतृत्व में मंत्रिपरिषद का गठन बच्चों के मतदान द्वारा किया गया। नवनिर्वाचित संसद में
बाल भारती प्रधानमंत्री अपूर्वी प्रसाद, उप-प्रधानमंत्री दीपक कुमार,कन्या भारती संयोजिका आनवी अपूर्वा, सहसंयोजीका खुशी कुमारी ने मंत्रिमंडल का गठन किया गया जो आगामी पूरे वर्ष विद्यालय की अनुशासन, स्वच्छता और अन्य आंतरिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करेंगे।
एक औपचारिक समारोह में आचार्य संजय कुमार ने बाल भारती के प्रधानमंत्री और उनके मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं आचार्य अन्नपूर्णा कुमारी ने कन्या भारती की बल भारती के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य जितेंद्र तिवारी ने नवनिर्वाचित बाल अधिकारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल संसद केवल एक गतिविधि नहीं बल्कि बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाने और उनमें लोकतांत्रिक समझ विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य जी एवं दीदी जी की सहभागिता रही।


