ऑक्सफोर्ड में बलून बर्सटिंग (गुब्बारा फोड़) का आयोजन
ऑक्सफोर्ड में बलून बर्सटिंग (गुब्बारा फोड़) का आयोजन
ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, न्यू टाउनशीप, शाहपुर, मेदिनीनगर में दिनांक 17 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः बलून बर्सटिंग (गुब्बारा फोड़) समारोह हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें प्री. नर्सरी से कक्षा प्रथम तक के छात्रों ने भागीदारी निभाई। विदित हो कि नए सत्र के आरंभिक अवसर पर बच्चों को नवीन कक्षा के प्रति विशिष्ट रुचि और विद्यालय के प्रति लगाव हेतु इस प्रकार की अनेक गतिविधियाँ कराई जाती है। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा गुब्बारों के साथ विभिन्न गीतों पर मनोहारी प्रदर्शन किया गया। विद्यालय और बच्चों के लिए यह स्वतंत्र एवं नवीन गतिविधि होती है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ विजिश तिलक ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में रुचि पैदा करना होता है। पारिवारिक वातावरण का, विद्यालयीन वातावरण से सामंजस्य बिठाना आवश्यक होता है अतः ऐसी गतिविधियाँ इस कार्य में सहायक होती है। छात्रों के थिरकते कदम उनके प्रसन्न मन का सूचक है। बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने में ऑक्सफोर्ड स्कूल बेजोड़ है। शिक्षण तकनीक से गतिविधियों को जोड़कर निश्चित रुप से बेहतर वातावरण बनाया जा सकता है। ऐसी स्वतंत्र गतिविधिया,ँ बच्चों के विद्यालयीन व कक्षागत रूचि प्रदान करने में सहायक होती है। ऐसे गतिविधियाँ बच्चों को संकोच व डर से दूर रखने का प्रभावशाली माध्यम होता है। ‘‘छोटा बच्चा समझ के हमको न आँख दिखाना रे’’ तथा ‘‘बम-बम बोले’’ इत्यादि गीतों पर छात्रों के कदम थिरके ।

