96.4% अंक लाकर अमित कुमार की बेटी अंशिका श्रीवास्तव ने किया विद्यालय का नाम रोशन

96.4% अंक लाकर अमित कुमार की बेटी अंशिका श्रीवास्तव ने किया विद्यालय का नाम रोशन

गिरिडीह, चन्दन कुमार।

गिरिडीह, सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एस.एस.वी.एम विद्यालय की छात्रा अंशिका श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। अंशिका की इस उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है।
अमीत कुमार की पुत्री अंशिका श्रीवास्तव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है।
विद्यालय प्रबंधन ने अंशिका की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।