10वीं में 91% अंक लाकर अस्मिता शर्मा ने बढ़ाया गिरिडीह का मान
10वीं में 91% अंक लाकर अस्मिता शर्मा ने बढ़ाया गिरिडीह का मान
गिरिडीह, नीतू कुमारी।
गिरिडीह के मकतपुर स्थित डॉक्टर लेन निवासी दीपक शर्मा की बेटी अस्मिता शर्मा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कक्षा 10 ‘C’ की छात्रा अस्मिता ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे मोहल्ले में गर्व और उत्साह का वातावरण बना हुआ है।
स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने अस्मिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
परिजनों के अनुसार, अस्मिता शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रही है। उसका लक्ष्य आगे चलकर मास कम्युनिकेशन के क्षेत्र में करियर बनाना और साथ ही यूपीएससी की तैयारी करना है।
अस्मिता की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सच्ची लगन और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

