मेराल के गुरुकुलम स्कूल में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
मेराल एन पी एस गुरुकुलम स्कूल सिरहे में शुक्रवार को फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्रों ने अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में अग्नि समन्वय अधिकारी मंटू सिंह एवं सहायक अलेख कुमार गौतम ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आग से बचाव करने के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही प्राथमिक सुरक्षा उपाय एवं आपातकालीन स्थिति में सतर्क रहने सहित विभिन्न बिंदुओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराया गया। इसके अलावा छात्रों को व्यावहारिक रूप से जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने छात्रों को आग लगने की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए भी जागरूक किया गया। विद्यालय प्रबंधन ने भी छात्रों को जागरूक करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से छात्रों में उत्साह और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाते हैं। आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुकुलम पब्लिक स्कूल के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर अग्नि सुरक्षा के समन्वयक मंटू सिंह ने विस्तृत रूप से छात्रों को जानकारी दिया। इस मौक़े पर उप प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह कार्यालय प्रभारी श्रीराम सिंह सीसीए प्रभारी पूजा उराँव खेल शिक्षक गौतम पासवान के जे शरण, श्याम कुमार श्रीकांत कुमार सकेन्द्र कुमार आदि लोग मौजूद थे।

