गिरिडीह के जमुआ में 7.5 करोड़ की लागत से बने इको पार्क का उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
गिरिडीह के जमुआ में 7 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से 50 एकड़ क्षेत्र में फैले भव्य इको पार्क का आज उद्घाटन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ मुनिया देवी और मंजू कुमारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस पार्क से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को प्रकृति के बीच बेहतर मनोरंजन का नया स्थल मिला है। स्थानीय लोगों ने पार्क के उद्घाटन पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यहां बच्चों और परिवारों के लिए मनोरंजन और प्राकृतिक सौंदर्य का अच्छा वातावरण मिलेगा।

