सोना महल – द ज्वेलरी मॉल, डाल्टनगंज द्वारा भव्य ज्वेलरी कार्निवल का आयोजन

सोना महल – द ज्वेलरी मॉल, डाल्टनगंज द्वारा भव्य ज्वेलरी कार्निवल का आयोजन
अक्षय तृतीया के पावन एवं शुभ अवसर पर, सोना महल – द ज्वेलरी मॉल, थाना रोड, डाल्टनगंज द्वारा दिनांक 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक एक भव्य ज्वेलरी कार्निवल का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष आयोजन ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स, नवीनतम डिजाइनों और बेहतरीन कलेक्शन के साथ एक शानदार खरीदारी अनुभव प्रदान करेगा।
इस ज्वेलरी कार्निवल की सबसे खास बात यह है कि ग्राहकों को अब तक का सबसे न्यूनतम मेकिंग चार्ज मात्र 4.99% पर उत्कृष्ट आभूषण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जो बाजार में एक अनूठी पहल है।
इसके अतिरिक्त, ग्राहकों के लिए एक विशेष ऑफर भी रखा गया है—₹50,000 या उससे अधिक की डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 10 ग्राम चांदी का सिक्का बिल्कुल मुफ्त दिया जाएगा।
इस कार्निवल में देश-विदेश के प्रमुख शहरों से आए हुए आकर्षक और लेटेस्ट डिजाइनों की ज्वेलरी प्रदर्शित की जा रही है। इनमें राजकोट, मुंबई, कोलकाता के साथ-साथ दुबई की एक्सक्लूसिव ज्वेलरी कलेक्शन शामिल है, जो ग्राहकों को एक ही छत के नीचे विविधता और आधुनिकता का अनूठा संगम प्रदान करेगा।
सोना महल – द ज्वेलरी मॉल वर्षों से अपने ग्राहकों के विश्वास, गुणवत्ता और पारदर्शिता के लिए जाना जाता है। इस अवसर पर संचालक धनंजय लाल सर्राफ और संतोष लाल सर्राफ ने सभी ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों के निरंतर विश्वास और सहयोग के कारण ही सोना महल आज इस मुकाम पर पहुँचा है। उन्होंने सभी सम्मानित ग्राहकों से इस ज्वेलरी कार्निवल में शामिल होकर आकर्षक ऑफर्स का लाभ उठाने की अपील की।