नारी शक्ति वंदन अधिनियम: कायस्थ महासभा की महिलाओं ने भरी हुंकार, बताया प्रगति का आधार
नारी शक्ति वंदन अधिनियम: कायस्थ महासभा की महिलाओं ने भरी हुंकार, बताया प्रगति का आधार
गिरिडीह, चन्दन कुमार।
गिरिडीह के अरघा घाट स्थित डॉ. पुष्पा सिन्हा के निवास पर 15 अप्रैल 2026 को महिलाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति महिलाओं ने एकजुट होकर पुरजोर समर्थन व्यक्त किया।
सभा में उपस्थित महिलाओं ने सितंबर 2023 में पेश किए गए इस अधिनियम को जल्द से जल्द पूर्ण रूप से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विधानसभा और राज्यसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलने से महिलाएं अब केवल सहयोगी की भूमिका तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि नेतृत्व की मुख्य धारा में शामिल होकर देश के विकास को नई दिशा देंगी।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इतिहास गवाह है—जब-जब महिलाओं को अवसर मिला है, उन्होंने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। ऐसे में यह अधिनियम न सिर्फ नारी सशक्तिकरण को मजबूती देगा, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखेगा।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक स्वर में कहा कि ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ समाज में समानता, भागीदारी और सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनेगा तथा आने वाले समय में यह देश की प्रगति का महत्वपूर्ण स्तंभ साबित होगा।

