DAV पब्लिक स्कूल गिरिडीह में चिकित्सा शिविर, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच
आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को डी ए वी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में सीसीएल अस्पताल बनियाडीह, गिरिडीह के द्वारा कक्षा पांचवी से नौवीं तक के बच्चों के लिए चिकित्सीय जांच एवं रक्त जांच के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य बच्चों के ब्लड ग्रुप की जांच करना एवं बच्चों में किसी भी प्रकार की कैल्शियम या विटामिन की कमी है तो उसे सही चिकित्सा जानकारी प्रदान करना था। सीसीएल के द्वारा यह चिकित्सा शिविर मेडिकल अधिकारी डॉक्टर परिमल सिन्हा के नेतृत्व में लगाया गया। विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारियों का भी चिकित्सीय जांच हुआ तत्पश्चात दवा का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश गोयल ने कहा कि स्वस्थ शरीर, शिक्षा का आधार है अगर हमारा शरीर स्वस्थ, मन स्वस्थ रहेगा तभी शिक्षा ग्रहण कर सफलता प्राप्त करने में कोई बाधा नहीं होगा।

