अम्बेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि: बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प

भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मंच एवं योगा टीम द्वारा अम्बेडकर पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

बाबा साहेब के विचार हमें समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।