मेराल में फूलन देवी क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, उद्घाटन मैच में वार्ड 11 की जीत
मेराल से विवेकानंद चौबे का रिपोर्ट
मेराल प्रखंड के सोहबरिया गांव में सोमवार को वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पूर्व सांसद घूरन राम विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी डॉक्टर लालमोहन दिनेश चौधरी मनोज चौधरी आदि लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके अलावा आयोजन समिति के अध्यक्ष अनिल चौधरी सचिव रमेशचौधरी कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी आदि लोगों ने आए हुए मुख्य अतिथि को फूल माला एवं बुके देकर सम्मानित किया।वीरांगना फूलन देवी वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 सीजन 2 का आयोजन भौंराहा आहार सोहबरिया के ग्राउंड में किया गया है । उद्घाटन मैच वार्ड नंबर 6 एवं 11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वार्ड नंबर 6 की टीम ने 9 ओवर में 57 रन बनाए जवाबी पारी खेलने उतरी वार्ड नंबर 11 की टीम ने एक ओवर शेष रहते ही मैच जीत लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि खेल आपसी प्रेम को बढ़ाता है तथा पड़ोसी पंचायत से मैत्री संबंध को भी प्रगाढ़ करता है। उन्होंने आयोजन समिति के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के टूर्नामेंट खिलाड़ियों को अवसर प्रदान करता है और प्रतिभा को निखारने का मौका देता है लेकिन अफसोस की बात है कि सरकार स्टेडियम बनाने के लिए कहता तो है लेकिन कहीं धरातल पर बनता नहीं है और बनता भी है तो आधा अधूरा रह जाता है। खिलाड़ियों को खेलने के लिए अच्छा मैदान नहीं है जिसके चलते खिलाड़ी आगे नहीं बढ़ पाते हैं। तथा उन्होंने राज्य सरकार को कई मुद्दों पर भी कड़ा आलोचना किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव उपाध्यक्ष मनोज चौधरी रमाकांत गुप्ता मुखिया राम प्रताप साव मुखिया पति जगजीवन राम प्रकाश कुमार अरुण विकास दुबे देवेंद्र चौधरी अनुज चौधरी सहित अनेकों लोग मौजूद थे।

